Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Highest Shinku La twin tube tunnel: 800 meters of work completed; the tunnel will be 4.1 km long, with a targe

सबसे ऊंची शिंकुला डबल टनल: 800 मीटर काम पूरा, 4.1 किलोमीटर लंबी बनेंगी, 2029 तक तैयार करने का लक्ष्य

Wed, 25 Nov 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 05:15 AM IST
सार

दुनिया की सबसे ऊंची डबल टनल शिंकुला का निर्माण 26 जुलाई 2024 को शुरू हुआ था। करीब 4.1 किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग 15,800 फीट से अधिक ऊंचाई पर निमू-पदम-दारचा सड़क पर बन रही है। 

विज्ञापन
Highest Shinku La twin tube tunnel: 800 meters of work completed; the tunnel will be 4.1 km long, with a targe
शिंकुला टनल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 दुनिया की सबसे ऊंची डबल टनल शिंकुला का निर्माण निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। नॉर्थ पोर्टल से दोनों सुरंगों के निर्माण के लिए लगभग 800-800 मीटर खोदाई का कार्य पूरा हो चुका है। आगामी दिनों में साउथ पोर्टल से भी एक फेज के निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। इस टनल को 2029 तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टनल लाहौल और जांस्कर को जोड़ेगी। गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ऊंची डबल टनल शिंकुला का निर्माण 26 जुलाई 2024 को शुरू हुआ था। करीब 4.1 किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग 15,800 फीट से अधिक ऊंचाई पर निमू-पदम-दारचा सड़क पर बन रही है। इसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से करीब 1,681 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों टनलों में तेजी से काम चल रहा: कंपनी
धारीवाल कंपनी इस टनल का कार्य सड़क सीमा संगठन (बीआरओ) की देखरेख में कर रही है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज बरवाल ने बताया कि दोनों टनलों में तेजी से काम चल रहा है और तय समय पर सुरंग को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस समय यहां हालात बेहद कठिन हैं। सुबह-शाम तापमान माइनस 16 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं दोपहर में भी तापमान माइनस 3 से माइनस 5 डिग्री दर्ज किया जा रहा है, जबकि रात को पारा माइनस 20 से माइनस 25 डिग्री तक गिर जाता है। ऑक्सीजन की कमी और बर्फीली हवाओं के बीच कंपनी के इंजीनियर और मजदूर दिन-रात काम में डटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी तक यह काम जारी रहेगा
उन्होंने बताया कि बर्फबारी तक यह काम जारी रहेगा। बर्फबारी शुरू होने तक दोनों तरफ से ज्यादा से ज्यादा काम निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। दुनिया की सबसे ऊंची डबल टनल शिंकुला के बनने से सबसे बड़ा फायदा सेना को होगा। सर्दियों में भी लेह-लद्दाख और सीमावर्ती क्षेत्रों तक सेना का सामान और जवान आसानी से पहुंच सकेंगे। दूसरा फायदा जांस्कर के लोगों को होगा। मनाली से लेह की दूरी करीब 100 किलोमीटर कम हो जाएगी और सर्दियों में भी सालभर संपर्क बना रहेगा। इसके अलावा इस टनल के बन जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed