{"_id":"19f6d9f8186e404d59d84a3c536934db","slug":"higher-education-director-seeks-report-from-colleges-over-sexual-harassment-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रिंसिपलों से मांगी यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रिंसिपलों से मांगी यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर विभाग से कॉलेज प्रिंसिपलों और उपनिदेशकों से रिपोर्ट तलब की गई है। उच्च शिक्षा निदेशक ने जारी पत्र में पूछा है कि साल 2014-15 में यौन उत्पीड़न से जुड़ी कितनी शिकायतें दर्ज की गईं। इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इसका पूरा विभाग को भेजने के आदेश दिए गए हैं। विभाग ने विभागीय महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए कई बिंदु भी सुझाए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक से जारी आदेशों के मुताबिक कॉलेज प्रिंसिपलों और उपनिदेशकों को बताना होगा कि यौन उत्पीड़न की एक साल में कितनी शिकायतें आईं।
विज्ञापन
कितनी शिकायतों का निपटारा किया गया। नब्बे दिन से अधिक कितनी शिकायतें लंबित हैं। इस मामले को लेकर जागरूक करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने महिला एवं बाल विकास से प्राप्त आदेशों पर कार्रवाई करते हुए कहा है कि कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
मामलों की जांच के लिए एक आंतरिक कमेटी बनाई जाए। कमेटी के सदस्यों के नाम और फोन नंबर सार्वजनिक किए जाए। कमेटी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाए।