फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   High speed car crushed pedestrian, died on the spot in hamirpur

Road Accident Hamirpur: तेज रफ्तार कार ने राहगीर को रौंदा, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 08:18 PM IST
सार

सुपर हाईवे भोटा-जाहू मार्ग पर गांव अग्घार के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने चाय की दुकान के बाहर बैठे राहगीर को कुचल दिया। जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
High speed car crushed pedestrian, died on the spot in hamirpur
तेज रफ्तार कार ने रौंदा राहगीर - फोटो : संवाद

विस्तार

 सुपर हाइवे भोटा जाहू मार्ग पर गांव अग्घार के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने चाय की दुकान के बाहर बैठे राहगीर को कुचल दिया, जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अग्घार पंचायत के निवासी प्रीतम चंद उम्र 64 साल पुत्र मिल्खी राम के रूप में हुई है। हादसा बुधवार करीब दोपहर एक बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक कार पट्टा जाहू की तरफ से भोटा की तरफ आ रही थी। कार चालक ने अपनी साइड छोड़कर दूसरी तरफ जाकर चाय की दुकान के बाहर खड़े प्रीतम सिंह को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उड़ कर करीब 30 मीटर दूर सड़क पर जा कर गिरे। इस हादसे के दौरान प्रीतम चंद के साथ खड़े विक्रम सिंह बाल-बाल बच गए। वहीं साथ में खड़ी कार व बाइक को भी कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक और कार को भी काफी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद लोगों ने तत्काल घायल अवस्था में प्रीतम चंद को भोटा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक प्रीतम सिंह की मौत हो चुकी थी। भोटा अस्पताल के चिकित्सक ने प्रीतम चंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, और विवाहित बच्चों को छोड़ गए हैं। को छोड़ गया है। लड़का और लड़की दोनों की शादी हो चुकी है। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारजनों के हवाले कर दिया गया है। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि कार दुर्घटना में राहगीर की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed