{"_id":"5cdc43a9bdec2207426212dd","slug":"high-court-seeks-report-on-illicit-felling-in-mclonggunj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज में अवैध कटान पर सरकार से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्लोडगंज में अवैध कटान पर सरकार से रिपोर्ट तलब
Wed, 15 May 2019 10:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 May 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट ने धर्मशाला के मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार को चार सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने यह संज्ञान लिया है। मामले के अनुसार धर्मशाला के मैक्लोडगंज में विभिन्न प्रजातियों के करीब 18 पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी एक विदेशी महिला गजाला अब्दुल्ला ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लिखकर मैक्लोडगंज में हो रहे अवैध कटान के बारे में बताया था, जिसे कोर्ट ने जनहित याचिका स्वीकार कर समय-समय पर प्रदेश सरकार को उक्त क्षेत्र में वन कटान रोकने संबंधित कड़े निर्देश पारित किए थे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी न तो मैकलोडगंज क्षेत्र में अवैध कटान रुका है और न ही अवैध निर्माण। मामले पर अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी।