फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   high court notice to HPU EC members and VC

एचपीयू की विवादित शिक्षक भर्ती पर वीसी समेत 15 अफसरों को हाईकोर्ट का नोटिस

Wed, 05 Oct 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Oct 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
high court notice to HPU EC members and VC
हिमाचल हाईकोर्ट

प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2012 से लटकी सहायक आचार्यों की नियुक्ति के मामले में दायर आपराधिक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए उपकुलपति एडीएन वाजपेयी सहित 15 ईसी सदस्यों को नोटिस जारी किए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने सुधीर सकलानी की आपराधिक अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद नोटिस जारी कर चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

इन अफसरों को जारी हुए नोटिस

high court notice to HPU EC members and VC
एचपीयू शिमला

कोर्ट ने उपकुलपति एडीएन वाजपेयी, प्रधान शिक्षा सचिव आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी, विश्वविद्यालय के प्रो वीसी राजिंद्र चौहान, रजिस्ट्रार पंकज ललित, उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी, ईसी सदस्य विधायक बंबर ठाकुर, हरीश जनारथा, चंद्रशेखर समेत 15 ईसी सदस्यों को नोटिस जारी किया है। 

प्रार्थी का आरोप है कि विश्वविद्यालय की ईसी ने सहायक आचार्यों की नियुक्ति में जानबूझ कर हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार किया है। भर्ती कोर्ट के नए आदेशों के कराने के बजाय पुराने लिफाफे खोल दिए गए। आपराधिक अवमानना याचिका को एडवोकेट जनरल की अनुमति के बाद ही हाईकोर्ट में दायर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed