{"_id":"5d7f89a48ebc3e016025f32d","slug":"high-court-judge-should-investigate-allegations-on-bjp-ministers-kuldeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के मंत्रियों पर लगे आरोपों की हाईकोर्ट के जज से कराएं जांच: कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के मंत्रियों पर लगे आरोपों की हाईकोर्ट के जज से कराएं जांच: कुलदीप
Mon, 16 Sep 2019 06:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Sep 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश के मंत्रियों पर लगे आरोपों की हाईकोर्ट के जज से जांच कराई जाए ताकि प्रदेश की जनता के सामने सच आ सके। कांग्रेस दो अक्तूबर को राजीव भवन से राजभवन तक पद यात्रा करेगी और राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपेगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस एक अक्तूबर को राजीव भवन में सम्मेलन होगा। इसमें अर्थशास्त्री विचार रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंत्रियों पर लगे आरोपों के बाद कह रहे हैं कि उनकी पीठ पर छुरा घोंपा गया है। मंत्रियों पर आरोप लगे हैं तो इनकी जांच कराना सरकार का दायित्व बनता है। मंत्रियों के खिलाफ आरोप लगाने वाले पत्र बम किसने भेजा, सरकार यह जांच करने में लगी है। यह मामला सीधे भ्रष्टाचार से जुड़ा है और घटिया दवाओं की आपूर्ति के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हुआ है। पूर्व मंत्री से जांच की जा रही है। जबकि इसका कोई औचित्य नहीं है। ये आरोप विपक्ष के नेताओं ने नहीं लगाए हैं और इस कारण से यह गंभीर मामला बन गया है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और प्रदेश में नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। प्रदेश में एक या दो ग्राम चिट्टा पकड़ा जा रहा है। चिट्टे की बड़ी खेप क्यों नहीं पकड़ी जा रही। महिला उत्पीड़न हो रहा है और मंडी में एक महिला प्रधान की शिकायत पर 22 दिन के बाद एफआईआर दर्ज की जा सकी है।
विज्ञापन