फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High Beam Lights Misuse police in Himachal Pradesh will issue fines instructions issued

High Beam Light: हाई बीम का गलत इस्तेमाल पड़ेगा भारी, हिमाचल प्रदेश में चालान करेगी पुलिस; निर्देश जारी

Tue, 03 Feb 2026 06:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में हाई बीम के दुरुपयोग पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया जाएगा। पीएचक्यू ने जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हाई बीम के दुरुपयोग पर विशेष नजर रखें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
High Beam Lights Misuse police in Himachal Pradesh will issue fines instructions issued
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हाई बीम लाइट का गलत इस्तेमाल अब वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने हाई बीम के दुरुपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर अब प्रदेश में भी हाई बीम के गलत इस्तेमाल को डेंजरस ड्राइविंग की श्रेणी में माना जाएगा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुसार पहाड़ी और घुमावदार सड़कों पर हाई बीम सामने से आने वाले वाहन चालकों को कुछ देर के लिए दिखना बंद हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खासकर रात के समय हाई बीम का प्रयोग जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में न केवल सामने वाले वाहन बल्कि पैदल यात्रियों और दोपहिया चालकों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है।

विज्ञापन

पीएचक्यू ने जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हाई बीम के दुरुपयोग पर विशेष नजर रखें। पहाड़ी सड़कों पर लो बीम को सुरक्षित विकल्प बताते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हाई बीम के गलत इस्तेमाल पर 1000 से 5000 रुपये तक जुर्माना, लाइसेंस सस्पेंड और दोबारा उल्लंघन की स्थिति में सख्त दंड का प्रावधान है। प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा है कि हाई बीम का गलत इस्तेमाल सीधे तौर पर डेंजरस ड्राइविंग है। इससे जान का खतरा होता है। हिमाचल में अब ऐसे मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कर लें ये सेटिंग
रात के समय कार चलाते हैं तो हाई बीम की जगह कार की लाइट की सेटिंग को लो बीम पर रखना चाहिए। इससे न सिर्फ आपको अपनी जरुरत के लिए रोशनी मिलती है बल्कि इससे सामने से आ रहे वाहन के ड्राइवर को भी सुरक्षित सफर करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed