{"_id":"68b31a080e12e4c01e09c3d8","slug":"hemant-won-in-badminton-and-advik-won-in-karate-shimla-news-c-19-sml1002-593855-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बैडमिंटन में हेमंत और \nकराटे में आदविक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बैडमिंटन में हेमंत और कराटे में आदविक जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में शनिवार को विश्व खेल दिवस मनाया गया। सुबह 11:00 बजे शुरु हुई खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन में हेमंत नेगी ने पहला, कृषंत पांडे ने दूसरा, धनजंय ठाकुर और विश्वजीत सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। आयु वर्ग-15 में गोविंद विजेता और मिताक्ष सिंह ठाकुर उपविजेता रहे। पूर्वांश वर्मा और अरनव गर्ग तीसरे स्थान पर रहे। कराटे में अंडर-10 में आदविका ने पहला और अरशिका ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-14 में ओजस्विनी ने पहला और पावनी ने दूसरा स्थान पाया। आयु वर्ग- 14 व 15 में नंदिनी चौहान ने पहला और वंशिका ने दूसरा स्थान पाया। लड़कों के आयु वर्ग 14 और 15 में पार्थ ठाकुर ने पहला और पार्थ ने दूसरा स्थान पाया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लड़कियों की आयु वर्ग-11 में गीतांजलि विजेता रही। उप विजेता नायशा रही। हिमादरी चौहान और दिशा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में प्रिथवेश नंदा विजेता रहा और आगमवीर जैन उपविजेता रहा। शास्वत और रियान शांडिल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
ओपन कैटेगिरी में उर्वशी शर्मा विजेता और गीतांजलि उपविजेता रही। नायशा और तनवी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। लड़कों के ओपन श्रेणी में युग ठाकुर विजेता रहे और अंशवीर उपविजेता रहे। सार्थक और सक्षम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर के इंचार्ज सतीश शर्मा, कराटे कोच अजय कुमार, टीटी कोच अभय लखनपाल और बैडमिंटन कोच सन्नी पापटा मौजूद रहे।