फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hema Malini campaign for Modi in himachal

भाजपा को वोट देना 'ये बसंती की इज्जत का सवाल है'

Sun, 04 May 2014 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 May 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini campaign for Modi in himachal

भाजपा स्टार प्रचारक एवं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने कहा हिमाचल में भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। हमीरपुर के बड़सर में हुई चुनावी रैली के दौरान हेमा ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए देश में मोदी की सरकार लाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका हिमाचल से पिछले तीस वर्षों से नाता है। पहले वह हिमाचल में शूटिंग के लिए आई हैं और इस बार राजनीतिज्ञ के तौर पर प्रचार करने आई हैं। इस बार सभी लोगों को देश का भविष्य तय करना है। युवाओं, महिलाओं, अन्य लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


सभी लोगों को मोदी चाहिए। मोदी ने गुजरात में जो करके दिखाया है। मोदी से सभी लोगों की उम्मीदें बंध गई हैं। कांग्रेस के लोग बहलाएंगे फुसलाएंगे, लेकिन बहक मत जाना। इस बार की लड़ाई महंगाई, भ्रष्टाचार,अत्याचार से है। उन्होंने गीता का श्लोक पढ़ा -सर्वधर्मा परित्जेय मां नेकं शरणागते, अहं त्वं सर्व पादेभ्यो, मोक्षेयामी इदि चरणां।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बहुत ही भ्रष्टाचार, अत्याचार बढ़ गया, श्रीकृष्ण ने अर्र्जुन से कहा कि बाकि सब चीजें छोड़ दो, जो गल्तियां की हैं। आप मेरी शरण में आओ मैं तुम्हें मोक्ष देता हूं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही स्थिति हमारे देश की हो चुकी है। देश में आज बदलाव लाना बहुत ही जरूरी है।

अनुराग के लिए किया प्रचार

भाजपा ही देश के लोगों को सही दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर बहुत अच्छे इंसान हैं तथा उनसे संसद में मिल चुकी हैं। महिलाओं की उपस्थिति देखकर कहा कि महिलाएं ही देश का भविष्य संवार सकती हैं।


देश भर में मोदी की लहर है तथा इस बार सिर्फ कमल ही खिलेगा। स्वयं मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं। जनता के आग्रह पर अंत में शोले फिल्म का डायलॉग भी सुनाया। चल धन्नो आज तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है, भाजपा को वोट देकर देश को महंगाई, भ्रष्टचार से बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed