फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   helicopters douse fire in forests proposal of himachal government

वन विभाग की बड़ी कवायद, जंगल की आग हेलीकाप्टर से बुझाने की तैयारी

Wed, 30 May 2018 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 30 May 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
helicopters douse fire in forests proposal of himachal government

लगातार जल रहे जंगलों और अब जंगल की आग से हो रही लोगों की मौत के बीच वन विभाग बड़ी कवायद में जुट गया है। विभाग अब दूरदराज के उन इलाकों में हेलीकाप्टर से आग बुझाने पर विचार कर रहा है जहां अग्निशमन वाहन नहीं जा सकते। इसके अलावा आबादी और रिहाइश को बचाने के लिए भी इस सेवा को लेने पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर विभाग ने खर्च और जगहों के चयन लेकर काम शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिन में जंगल की आग के चलते आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को इस क्रम में एक डिप्टी रेंजर की मौत के बाद विभाग ने आग से निपटने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर ने बताया कि सभी वन कर्मियों के अलावा आम लोगों को भी कहा जा रहा है कि आग बुझाने से पहले खुद को सुरक्षित रखना सुनिश्चित करें। इसके अलावा अकेले आग बुझाने के बजाय समूह में ही कोशिश करें ताकि संकट के समय एक दूसरे को मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूर ने बताया कि मंगलवार को ही पीसीसीएफ ने सभी वन मंडलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक भी की थी। कहा कि फिलहाल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में करीब 65 आग की घटनाएं है लेकिन ज्यादातर नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि दूरदराज के इलाकों में आग बुझाने के लिए हेलीकाप्टर सेवा लेने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed