{"_id":"e8adf8de67292381e917a98118de0fee","slug":"helicopter-service-for-tourist-destinations-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि के पर्यटन स्थलों की सैर करवाएगा हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि के पर्यटन स्थलों की सैर करवाएगा हेलीकॉप्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में खस्ताहाल सड़कों, रेल और एयर कनेक्टिविटी की कमी के चलते कम हो रही सैलानियों की संख्या को बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। योजना के तहत चंडीगढ़ में बेस स्टेशन बनाकर सैलानियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में करीब साठ हेलीपैड हैं। पर्यटन विभाग इन हेलीपैड के माध्यम से सैलानियों को सुविधा देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
हिमाचल में अभी गग्गल (कांगड़ा), भुंतर (कुल्लू) और जुब्बड़हट्टी (शिमला) में हवाई अड्डे स्थित हैं। शिमला हवाई अड्डा बीते तीन साल से बंद है। यहां हवाई सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। भुंतर में भी काम अधिक नहीं है। हवाई सेवाओं का प्रदेश में सिर्फ गग्गल हवाई अड्डे पर दारोमदार है। रेलवे की सेवाओं में प्रदेश में बीते कई सालों से विस्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ऐसे में पर्यटन विभाग ने अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना तैयार की है। इस सेवा के माध्यम से सैलानियों को पैकेज टूअर देकर हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इस सेवा के लिए कितना खर्च आएगा, इसे अभी तय नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में पर्यटन विभाग एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार की अनुमति को भेजेगा।
विज्ञापन
राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत खराब होने और रेलवे, हवाई सेवाओं का विस्तार न होने के चलते कई सैलानी हिमाचल आने से कतराते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।