लाहौल, चंबा के लिए जल्द शुरू होगी हेलीकाप्टर सेवा, ये रहेगा किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल घाटी में बर्फबारी की वजह से जल्द ही शीतकालीन हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने वाली है। प्रशासन ने इसके लिए कमर कस ली है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही कुल्लू में लाहौल-स्पीति के साथ चंबा के विभिन्न हेलीपैड के लिए बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
जनजातीय क्षेत्र के यात्री को 1500 जबकि गैर जनजातीय इलाके के यात्री को 7 हजार रुपये में सीट मिलेगी। ढाई साल तक के बच्चों को मुफ्त सफर की सुविधा होगी जबकि नौ साल उम्र के बच्चों के 750 रुपये लगेंगे।
टिकट की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। जनजातीय क्षेत्र के लोगों व इलाके में सेवाएं दे रहे गैर जनजातीय सरकारी कर्मचारी, जिला से बाहर शादी करने वाली महिलाओं को 1500 रुपये प्रति सीट मिलेगी।
मरीजों को 700 रुपये में मिलेगी सीट
नेपाली, तिब्बती या लाहौल स्पीति व चंबा जिला में अपना कारोबार करने वालों को भी 1500 रुपये में सीट मिल जाएगी। गैर जनजातीय लोग यह सीट 7000 रुपये देकर ले सकते हैं।
एसडीएम केलांग कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि ढाई साल तक के बच्चे को हेलीकाप्टर में मुफ्त सफर का प्रावधान है। नौ साल तक के बच्चों को 750 रुपये देने होंगे।
उपायुक्त लाहौल देवा सिंह नेगी ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला से बाहर जाने वाले मरीजों को 700 रुपये में सीट उपलब्ध होगी। यात्री का नाम उड़ान समिति में सूची में आने पर अगर हेलीकाप्टर नहीं जा पाता तो 24 घंटे बाद उनका पैसा सरकारी खाते में जमा कर लिया जाएगा।