फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   heli taxi service shimla to mandi and mandi to dharamshala started

सुविधा: शिमला से मंडी और मंडी से धर्मशाला के लिए हेली टैक्सी शुरू

Thu, 09 Dec 2021 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Dec 2021 06:19 PM IST
सार

मंडी से धर्मशाला के लिए सिंगल सवारी के लिए भी कार टैक्सी कि ड्रॉपिंग चार हजार ली जाती है, जबकि हेलीटैक्सी में 3665 रुपये मंडी से धर्मशाला का किराया तय है। मंडी शिमला से भी चार से पांच हजार रुपये टैक्सी की ड्रापिंग है। हेलीटैक्सी में 3665 रुपये प्रति सवारी तय किए गए हैं।

विज्ञापन
heli taxi service shimla to mandi and mandi to dharamshala started
हेली टैक्सी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में सिंगल पैसेंजर के लिए साधारण टैक्सी से भी सस्ती हवाई सेवा वीरवार को शुरू हो गई है। सुबह करीब सवा दस बजे हेलीटैक्सी ने दो सवारियों के साथ मंडी के कांगणधार में लैंड किया। यहां से सनयारड़ी मंडी की तनुजा शर्मा और बल्ह की दया शर्मा धर्मशाला के लिए सवार हुईं। 

विज्ञापन


शिमला में आए यात्रियों में वन मंत्री राकेश पठानिया और बोध राज चंदेल शामिल रहे। यह हेलीटैक्सी 11 सीटर (प्लस दो पायलट) है। किफायती होने के चलते अब हवाई यात्रा आम लोगों की भी पहुंच में आ गई है। पहले दिन हेलीटैक्सी ने शिमला से मंडी-धर्मशाला में चार यात्रियों ने ही उड़ान भरी। 
विज्ञापन


बता दें कि अभी तक शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी, धर्मशाला शहर को इस सुविधा में जोड़ा गया है, इसे आगे बढ़ा कर और शहरों को भी जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। इस सुविधा के शुरू होने से अब मंडी में हफ्ते में 6 दिन एयर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। सप्ताह में रविवार को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
छह के बजाय आधे घंटे में पहुंचेंगे धर्मशाला
मंडी से हेलीटैक्सी की प्रथम उड़ान की यात्री बनीं सनयारड़ी की तनुजा शर्मा और थाना की दया शर्मा का कहना था कि वे पहली बार हवाई यात्रा कर रही हैं, इसलिए बहुत उत्सुक भी हैं। उन्होंने हवाई यात्रा को आम लोगों की पहुंच में लाने और हेलीटैक्सी की बड़ी सुविधा के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। तनुजा शर्मा ने कहा कि इससे लोगों के बहुमूल्य समय की बचत होगी। जहां मंडी से धर्मशाला जाने में उन्हें 6 घंटे लगते थे, अब वे महज आधे घंटे में वहां पहुंच सकती हैं।


इस तरह साधारण टैक्सी से है सस्ती
मंडी से धर्मशाला के लिए सिंगल सवारी के लिए भी कार टैक्सी कि ड्रॉपिंग चार हजार ली जाती है, जबकि हेलीटैक्सी में 3665 रुपये मंडी से धर्मशाला का किराया तय है। मंडी शिमला से भी चार से पांच हजार रुपये टैक्सी की ड्रापिंग है। हेलीटैक्सी में 3665 रुपये प्रति सवारी तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed