फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heli taxi service from Sanjauli to Rampur Manali Rekongpeo will start soon this will be the benefit

Shimla Heli Taxi Service: संजौली से रामपुर, मनाली, रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होगी, होगा ये फायदा

Mon, 03 Jun 2024 10:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:58 PM IST
सार

हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली से हेली टैक्सी सर्विस सेवा जल्द शुरू होगी। यह हेली टैक्सी सर्विस संजौली से रामपुर, रिकांगपिओ, मनाली तक और चंडीगढ़ से संजौली, कुल्लू, पालमपुर, रक्कड़ और धर्मशाला तक भी चलाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Heli taxi service from Sanjauli to Rampur Manali Rekongpeo will start soon this will be the benefit
संजौली से रामपुर, मनाली, रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी के संजौली हेलीपैड से हिमाचल के कई क्षेत्रों के लिए हेली टैक्सी सर्विस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटन विभाग के अनुसार संजौली हेलीपैड को शुरू करने का काम डीजीसीए विभाग की ओर से अंतिम चरण में है। इसमें पहले से निर्धारित रूटों में और रूट भी जोड़ दिये गए हैं।

विज्ञापन


यह हेली टैक्सी सर्विस संजौली से रामपुर, रिकांगपिओ, मनाली तक और चंडीगढ़ से संजौली, कुल्लू, पालमपुर, रक्कड़ और धर्मशाला तक भी चलाई जाएगी। इसको पवन हंस और ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनियां मुहैया करवाएंगी। यह कार्य उड्डयन मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस समय पर्यटन विभाग इन हेली टैक्सियों की सर्विस को अनाडेल और जुब्बड़हटी से शुरू करवाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से देश में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन विभाग के अनुसार इस सेवा से हिमाचल के दूरदराज के क्षेत्रों को राजधानी से जोड़ने में सहायता मिलेगी। हिमाचल में इन स्थानों तक पहुंचने के ट्रैवल टाइम को कम किया जा सकेगा। हिमाचल का अधिकतर हिस्सा इस समय सड़कों से जुड़ा हुआ है। इसमें बहुत कम क्षेत्र में रेल नेटवर्क पहुंचा है। हेली टेक्सी सेवा शुरू होने से प्रदेश में पर्यटकों के लिए इस सेवा के रूप में बेहतर विकल्प मिलेगा। इससे पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी
शिमला के जुब्बड़हटी एयरपोर्ट पर इस समय दिल्ली और चंड़ीगढ़ से विमान सेवा चल रही है। इन क्षेत्रों से शिमला के लिए 46 सीटर विमान चलाया जा रहा है। यह विमान सेवा अभी तक कामयाब रही है। इस विमान सेवा से शिमला में पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed