फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   heli taxi service at five heliports in himachal pradesh from 30 November 2021

हिमाचल: सैलानियों को बड़ी राहत, पांच हेलीपोर्ट पर 30 से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा

Thu, 25 Nov 2021 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Nov 2021 01:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीते लंबे समय से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने में जुटे हैं। अब 30 नवंबर से उनका यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है।

विज्ञापन
heli taxi service at five heliports in himachal pradesh from 30 November 2021
हेली टैक्सी सेवा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांच हेलीपोर्ट से 30 नवंबर से हेली टैक्सी सेवा शुरू होगी। राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट सहित रामपुर, बद्दी, मनाली और मंडी के कंगनीधार हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवा शुरू होने वाली है। चंडीगढ़ और धर्मशाला से लोग हवाई मार्ग से इन क्षेत्रों में पहुंच सकेंगे। राजधानी शिमला से सटे उपनगर संजौली में हेलीपोर्ट शुरू होने से लोगों को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट तक नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीते लंबे समय से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने में जुटे हैं। अब 30 नवंबर से उनका यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है। दो-तीन दिन के भीतर शिमला के संजौली हेलीपोर्ट के अलावा चार हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी का शेड्यूल जारी होगा। पर्यटन विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। इन क्षेत्रों के लिए हवाई सेवा का लाभ उठाने का किराया भी तय किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी सप्ताह इसकी घोषणा हो सकती है। मनाली में सासे हेलीपोर्ट को हेली टैक्सी के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। संजौली, रामपुर, बद्दी और मंडी के कंगनीधार में नए हेलीपोर्ट बनाए गए हैं। इन हेलीपोर्ट के शुरू होने से प्रदेश में घूमने आने वाले सैलानियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed