फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heli Taxi flight delayed by two hours in shimla

दो घंटे देरी से हुई हेली टैक्सी की उड़ान, यहां जानिए क्या है वजह

Sat, 09 Jun 2018 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 09 Jun 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Heli Taxi flight delayed by two hours in shimla

जुब्बड़हट्टी से हेली टैक्सी की उड़ान दो घंटे देरी से हुई। बारिश की वजह से शुक्रवार को हेली टैक्सी की उड़ान दो घंटे देरी से हुई। शुक्रवार सुबह आठ की जगह दस बजे जुब्बड़हट्टी से चंडीगढ़ के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जुब्बड़हट्टी के लिए वापसी सुबह 11 बजे हुई। हेली टैक्सी सेवा के तहत सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को जुब्बड़हट्टी से 18 यात्री चंडीगढ़ गए जबकि चंडीगढ़ से 10 शिमला आए। 
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह शिमला में मौसम खराब होने की वजह से अनाडेल मैदान में खड़ा हेलीकॉप्टर जुब्बड़हट्टी नहीं जा सका। करीब साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर ने अनाडेल से उड़ान भरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया की उड़ान नहीं हो सकी

Heli Taxi flight delayed by two hours in shimla

उधर, खराब मौसम के चलते शुक्रवार को एयर इंडिया की दिल्ली से जुब्बड़हट्टी तक भी उड़ान नहीं हो सकी। प्रदेश सरकार ने इसी सप्ताह से प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा शुरू की है। इसके तहत सोमवार और शुक्रवार को जुब्बड़हट्टी से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से जुब्बड़हट्टी के लिए उड़ान तय की गई है।

जुब्बड़हट्टी से सुबह आठ बजे प्रस्थान, चंडीगढ़ में 8.20 पर आगमन और चंडीगढ़ से प्रस्थान सुबह 9:00 बजे, शिमला में आगमन 9.20 पर रखा गया है। हेली टैक्सी की सेवा के लिए 2999 रुपये किराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed