फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heena selected for asian cross country under-20 championship.

कहीं इस बेटी के बुलंद हौसले की उड़ान को रोक न दें गरीबी की जंजीरें

Tue, 19 Jan 2016 01:17 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
heena selected for asian cross country under-20 championship.

भले ही हिमाचली बेटी हिना का परिवार गरीबी से जूझ रहा है, फिर भी इस होनहार बेटी के हौसले बुलंद हैं। एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल जीतने का सपना पाले हिना प्रदेश का नाम ऊंचा करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक तंगी की जंजीरें राह का रोड़ा बन रही हैं। हिना स्टेट लेवल पर दो बार प्रदेश को दूसरा स्थान दिला चुकी हैं।

विज्ञापन


शिमला जिले के चियोग के कढरब गांव की हिना ने पुणे में हुई राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में प्रदेश को दूसरा स्थान दिलाया। अब उनका चयन एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सड़क हादसे में पिता इंद्र सिंह की मौत के बाद हिना की गरीब मां लक्ष्मी ने छह बच्चों को पढ़ाने-लिखाने की जिम्मेवारी संभाली।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी कर हिना को आगे बढ़ने में हरसंभव मदद की। हिना 9वीं कक्षा से लंबी दूरी की दौड़ में राज्य स्तर पर पहला, राष्ट्रीय स्तर की पाइका और राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री स्पर्धाओं में नाम कमा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी नाम कमाए, बस यही इच्छा: लक्ष्मी

heena selected for asian cross country under-20 championship.

पुणे से एशियन क्रॉस कंट्री अंडर-20 (6 किलोमीटर) स्पर्धा के लिए चयनित हिना को आधिकारिक तौर पर कन्फर्मेशन का इंतजार है। वह इन दिनों घर में पनामा (यूएसए) में होने वाली चैंपियनशिप के लिए पासपोर्ट आदि तैयार कर रही हैं। पिछले चार साल से हिना साई धर्मशाला में प्रशिक्षण ले रही हैं।

साई कोच महेंद्र सैणी, केहर सिंह पटियाल और शिक्षक राजेंद्र सिंह मानते हैं कि हिना में देश के लिए मेडल जीतने की क्षमता है। हिना की मां लक्ष्मी अकसर बीमार रहने के बावजूद खेतों में पसीना बहाकर अपना, सास और तीन बच्चों का खर्च पूरा कर रही हैं। वे चाहती हैं कि बेटी देश के लिए नाम कमाए, मगर घर की आर्थिक स्थिति खराब होने से असहाय हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed