फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy to very heavy rainfall warning for himachal pradesh

हिमाचल के सात जिलों पर भारी पड़ सकते हैं अगले दो दिन, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Sat, 03 Aug 2019 04:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
heavy to very heavy rainfall warning for himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में सात जिलों पर अगले दो दिन भारी पड़ सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से राज्य में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। केंद्र ने राज्य में पांच अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


इसी दिन ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, छह अगस्त को कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार राज्य में नौ जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। राजधानी शिमला में शनिवार को मौसम मिलाजुला रहा। सुबह सात से 10 बजे तक शहर में कई दिनों बाद धूप खिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर हल्की बूंदाबांदी और धूप खिलने का दौर जारी रहा। धर्मशाला में शनिवार सुबह मौसम खराब रहा। 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर दो बजे के बाद कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई। अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ा।

186 सड़कें तीसरे दिन भी रहीं बंद

heavy to very heavy rainfall warning for himachal pradesh

हिमाचल में बीते तीन दिनों से जारी बारिश में शनिवार को कुछ कमी आई, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुईं। कुमारहट्टी के पास फोरलेन के काम के चलते सोलन-परवाणू नेशनल हाईवे पर दिन भर जाम लगा रहा। प्रदेश भर में 186 सड़कें तीसरे दिन भी बंद रहीं। रामपुर-आनी मार्ग पर भंथल के समीप शनिवार तड़के सेब से लदे ट्रक का टायर धंस गया। इस कारण रामपुर-आनी मार्ग नौ घंटे बाधित रहा।

सेब से लदा ट्रक सैंज बगड़ा से दिल्ली की ओर जा रहा था। भुंतर में अधिकतम तापमान 32.5, पांवटा साहिब में 32.0, ऊना में 31.8, बिलासपुर में 31.5, कांगड़ा-सुंदरनगर में 31.3, मंडी-हमीरपुर में 31.2, चंबा में 30.4, नाहन में 28.0, धर्मशाला में 27.6, सोलन में 27.5, शिमला में 22.6 और केलांग में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

बिलासपुर में पांव फिसलने से नाले में गिरा व्यक्ति, मौत

जिला बिलासपुर के उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बलोह में भल्लू निवासी श्रवण कुमार (45) की पांव फिसल कर नाले में गिरने से मौत हो गई। श्रवण खेतों में सुबह काम करने के बाद घर लौट रहा था। 

मिनी सचिवालय ऊना में फैली गंदगी
भारी बारिश से जलमग्न हुए मिनी सचिवालय ऊना में शनिवार को भी कीचड़ व जलभराव की समस्या देखने को मिली। मिनी सचिवालय के कार्यालयों में पानी घुसने से अब बदबू पसर गई है। पुलिस कंट्रोल रूम और एसपी ऑफिस में गिले हुए रिकॉर्ड को कर्मचारी सुखाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed