फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy Snowfall Warning for Himachal.

हिमाचल में आज भारी बर्फबारी की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट

Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy Snowfall Warning for Himachal.

हिमाचल समेत समूचे उतर भारत में भारी बर्फबारी होने वाली है। हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अलर्ट जारी कर शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के अधिकांश क्षेत्रों में छह और सात जनवरी को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


आठ जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। नौ जनवरी के बाद मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।

कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे लोग, अभी और गिरेगा पारा

Heavy Snowfall Warning for Himachal.

बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1, कल्पा में माइनस 3.8, शिमला में 4.2, धर्मशाला में 9.2, सोलन में 4.0, चंबा में 5.0, मनाली में 3.0, बिलासपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया। वीरवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे।

कुछ समय के लिए धूप खिली लेकिन ठंडी हवाएं चल रही हैं। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.1, धर्मशाला में 15.8, ऊना में 26.0, सोलन में 20.2, नाहन में 19.2, कल्पा में 8.8, सुंदरनगर में 22.2, भुंतर में 17.8, मंडी में 20.2, हमीरपुर में 22.2, बिलासपुर में 19.5, कांगड़ा में 21.7 और मनाली में 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बर्फबारी की संभावना से लोनिवि अलर्ट, मशीनें भी तैयार

Heavy Snowfall Warning for Himachal.

मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी की चेतावनी जारी किए जाने से लोक निर्माण विभाग अलर्ट हो गया है। फील्ड में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जा रही है। बर्फबारी से निपटने के  लिए सरकार ने कर्मचारियों को डे टू डे विभाग को सूचित करने को कहा है।

विभाग की ओर से अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों की सड़कों को यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी और डोजर भेजे जा रहे हैं, ताकि वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो सके। मौसम विभाग ने छह और सात जनवरी को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान इन क्षेत्रों में कुछेक स्थानों पर भारी बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है।

सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के उच्च मार्गों पर विभाग ने डोजर व जेसीबी लगाई है,  ताकि बर्फ पड़ने पर मार्ग खोले जा सके। राज्य मार्गों पर भी छोटी जेसीबी और अन्य मशीनें भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed