शिमला समेत हिमाचल में भारी हिमपात, अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात होने की खबर है। रोहतांग समेत लाहौल, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर देर शाम से ही बर्फबारी हो रही है।
कई स्थानों पर तीन से पांच फुट तक बर्फबारी होने की सूचना है। भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर न जाने को कहा गया है। ताजा हिमपात के बाद हिमखंड गिरने का भी खतरा बढ़ गया है।
वहीं, शिमला में भी बर्फबारी जारी है। यहां रात नौ बजे के बाद ही बर्फबारी हो रही है। मनाली में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में यातायात व संचार व्यवस्था ठप हो गई है।
अब ओलावृष्टि की भी चेतावनी
हिमाचल में सोमवार को बर्फबारी के अलावा ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को मैदानी और मध्यम पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
मंगलवार से वीरवार तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद तीन दिन तक 14 मार्च पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को सुबह तो मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर से आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई।
बारिश और बर्फबारी से शिमला सहित कल्पा, केलांग और डलहौजी का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।