फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Blackout in Himachal due to Snowfall

यातायात ठप, आधे हिमाचल में ब्लैकआउट

Wed, 17 Dec 2014 10:29 AM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
Blackout in Himachal due to Snowfall

बर्फबारी से प्रभावित हिमाचल में जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। मंगलवार को भी बर्फबारी थमने के बावजूद प्रदेश में 200 से ज्यादा छोटी-बड़ी सड़कें बंद पड़ी हैं। निजी और सरकारी बसों समेत विभिन्न सड़कों पर 700 ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


करीब आधा हिमाचल अभी भी अंधेरे में डूबा है। कुल्लू, मनाली और अपर शिमला में अभी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। सड़कें बंद होने के कारण कुल्लू-मनाली और अपर शिमला सैकड़ों लोग फंस गए हैं।
विज्ञापन


भले ही प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर थम गया है लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को भी रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। इसके चलते पूरे प्रदेश में प्रचंड शीत लहर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बर्फबारी का पूर्वानुमान

Blackout in Himachal due to Snowfall

वहीं, हिमाचल के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में आज यानि मंगलवार को भी हल्की बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, बुधवार के बाद मौसम के पूरी तरह से साफ होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

आज भी बंद रहेंगे प्राइमरी-मिडिल स्कूल
कुल्लू जिले में बर्फबारी के कारण जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी सरकारी स्कूलों को मंगलवार को भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा सभी स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं लगाई जाएंगी। एडीएम कुल्लू विनय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

शिकारी देवी में फंसे एक दर्जन लोग

Blackout in Himachal due to Snowfall

मंडी जिले के उपमंडल गोहर में भारी बर्फबारी के कारण माता शिकारी देवी मंदिर के पुजारी और चौकीदार समेत करीब एक दर्जन लोग बर्फ में फंसे हैं। रविवार शाम से फंसे लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रशासन ने भी बर्फ में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

शिमला में बजरी, सिरमौर में ओलावृष्टि
शिमला में सोमवार तीन बजे कुछ समय के लिए बजरी गिरी जबकि सिरमौर के सराहां, बागथन, डिंगर-किन्नर, बनाहं की सेर तथा बाग पशोग इलाके में ओलावृष्टि हुई है। इससे लहसुन, प्याज, गोभी की फसल को नुकसान पहुंचा है।

बंद पड़ी है सड़कें

Blackout in Himachal due to Snowfall

प्रदेश में बंद पड़ी सड़कों में शिमला-किन्नौर, चंडीगढ़-मनाली, मनाली-लेह और औट-लूहरी एनएच भी शामिल हैं। कुल्लू में 180, मंडी में 30, शिमला जिले में 190 रूट बंद पड़े हैं।

इन रूटों में 150 सरकारी और निजी बसें फंसी हैं। सैलानियों के 300 वाहन तो रोहतांग मार्ग पर बर्फ में दबे हुए हैं। उन्हें निकालने में समय लग सकता है। सोमवार को मार्ग बहाली में जुटी बीआरओ की टीम ने 200 सैलानियों को मढ़ी से मनाली सुरक्षित पहुंचाया।

उधर, कुल्लू, किन्नौर, अप्पर शिमला, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और चंबा समेत सूबे के कई क्षेत्रों में बिजली न होने के कारण ठंड में लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed