फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy snowfall, alert in himachal.

हिमाचल की चोटियों पर भारी बर्फबारी, अलर्ट

Sun, 15 Mar 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Mar 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall, alert in himachal.

हिमाचल के ऊंचाई वाले स्थानों पर देर रात से हो रही भारी बर्फबारी के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंबा के पांगी, किन्नौर और लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात से ही जोरदार बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मौसम बदलने से समूचा प्रदेश फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। उधर, प्रशासन ने चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले के लोगों को अलर्ट कर दिया है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने को कहा गया है।
विज्ञापन


इन इलाकों में हिमखंड गिरने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में ताजा बर्फबारी से लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। उधर, शिमला समेत प्रदेश के निचले मैदान इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो तीन दिन बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। ताजा बर्फबारी के बाद कई इलाकों में यातायात भी बाधित होने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed