फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy snowfall alert in himachal

हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Tue, 24 Jan 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Jan 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall alert in himachal

हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 को भारी और 25-26 जनवरी को बहुत भारी बर्फबारी की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। उपायुक्तों को जरूरी सामान का प्रबंध करने और बर्फबारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग, आईपीएच और बिजली बोर्ड कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। पिछली बर्फबारी से सबक लेते हुए इस बार राजधानी में बिजली सुचारु रखने के लिए प्रदेश के अन्य इलाकों से तकनीकी कर्मचारियों को शिमला बुला लिया गया है।

विज्ञापन

यहां भारी बारिश का पूर्वानुमान

heavy snowfall alert in himachal

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 24 जनवरी को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। 

25 और 26 जनवरी को इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 25 और 26 जनवरी को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 28 जनवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 

सुबह धूप, दोपहर बाद बादल
राजधानी शिमला में सोमवार सुबह हल्की धूप खिली लेकिन दोपहर बाद बादल उमड़ आए। रोहतांग की ऊंची चोटियों पर भी सोमवार को हल्के बादल छाए रहे। 

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.6, धर्मशाला में 14.2, ऊना में 23.8, नाहन में 20.7, सोलन में 20.5, सुंदरनगर में 20.3, भुंतर में 20.7 और कल्पा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

भुंतर-लाहौल के बीच हुई उड़ान

heavy snowfall alert in himachal

लाहौल घाटी के स्टींगरी हेलीपैड के लिए सोमवार को इमरजेंसी उड़ान हुई। इसमें 5 मरीजों सहित 11 अन्य सवारियों को भुंतर लाया गया। भुंतर एयरपोर्ट से लाहौल के लिए 16 यात्रियों को स्टींगरी हेलीपैड ले जाया गया। 

न्यूनतम तापमान
केलांग    -7.2
कल्पा     -2.8
मनाली   -1.0
शिमला    5.5
सोलन     4.0
नाहन      9.7
धर्मशाला  7.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed