{"_id":"60cf74ff8ebc3e2c5501dd7c","slug":"heavy-rush-of-tourists-on-hillsqueen-shimla-city-news-sml3742627138","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिन में 13000 लोगों ने किया माल रोड की लिफ्ट का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिन में 13000 लोगों ने किया माल रोड की लिफ्ट का इस्तेमाल
विज्ञापन
Heavy rush of tourists on hillsqueen
- फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला में घूमने पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला आने की वजह से करीब डेढ़ महीने बाद पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में लोगों की भारी चहल-पहल रही। तीन दिन में लगभग 13000 लोगों ने सर्कुलर रोड से माल रोड के लिए पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया। शुक्रवार को करीब पांच हजार, शनिवार को 4800 और रविवार को 3200 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। रविवार को भी बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। शोघी बैरियर से करीब 2500 वाहन रविवार को शहर में दाखिल हुए।
रविवार को भी शहर के होटलों में करीब 30 से 40 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। राजधानी शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर दिनभर सैलानियों की खूब चहल-पहल रही, हालांकि दोपहर बाद बड़ी संख्या में सैलानी वापस भी लौट गए। रविवार को शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। रिज मैदान पर सैलानियों ने घुड़सवारी और फोटोग्राफी का आनंद लिया। अगले वीकेंड के लिए शहर के कुछ होटलों में 50 फ़ीसदी तक कमरे एडवांस बुक हो चुके हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि इस वीकेंड पर शहर में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा हुआ है। अगले वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग हो रही है।
बाजार बंद होने से परेशान हुए सैलानी
शनिवार और रविवार को राजधानी शिमला में बाजार बंद रहने के कारण सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शिमला पहुंचे सैलानी दिनभर माल रोड और रिज मैदान पर घूमते रहे, लेकिन खाने पीने की सुविधा नहीं मिली। शहर के कारोबारियों का भी कहना है कि सैलानियों की आमद बढ़ी है लेकिन दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है, जिसके चलते कोरोना काल में नुकसान झेलना पड़ रहा है।