हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, उफान पर नदी-नाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सरकार और प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।
16 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार रात को प्रदेश के कई जिलों में बादल झमाझम बरसे। भारी बारिश होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।
बुधवार सुबह भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ।राजधानी शिमला में बुधवार को मौसम साफ रहा। जिला कांगड़ा में मंगलवार रात और बुधवार को हुई बारिश ने नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा दिया।
विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान
चंबा जिला में बुधवार को उमस भरा दिन रहा। दोपहर के समय गर्मी होने से लोगों के खूब पसीने छूटे। बुधवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 35.5, बिलासपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हमीरपुर में 33.5, सुंदरनगर में 33.1, ऊना-कांगड़ा में 32.7, चंबा में 30.6, धर्मशाला में 30.2, सोलन में 30.0, नाहन में 27.4, शिमला में 24.5, कल्पा में 23.6 और केलांग में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मंगलवार रात को धर्मशाला में 43, खदराला में 40, सुजानपुर टीहरा में 28, नयनादेेवी में 26, बरठीं में 20, पच्छाद में 18, देहरागोपीपुर में 17, अंब-नाहन में 13, सोलन में 11, ऊना-कसोली में 10 और नादौन में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।