फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning for 10 districs of himachal

शिमला में झमाझम बारिश, हिमाचल के 10 जिलों पर भारी पड़ सकते हैं चार दिन

Sat, 06 Jul 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jul 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning for 10 districs of himachal
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के लगभग सभी क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो गया है। शनिवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बादल बरसे। इसी बीच, मौसम विभाग ने नौ जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

विज्ञापन


आठ जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। किन्नौर में बारिश के बाद शनिवार को भूस्खलन से नेशनल हाईवे पांच पोवारी और पांगी के बीच बंद हो गया। कंडाघाट-चायल सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन


प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से मौसम में उमस बढ़ गई। सोलन के सनावरा में चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया, हालांकि कार में सवार लोग इससे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच पांच पोवारी और पांगी के बीच यातायात के लिए बाधित

heavy rainfall warning for 10 districs of himachal
kalka shimla nh - फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में शनिवार दोपहर तक मौसम साफ रहा। करीब डेढ़ बजे से तीन बजे तक शहर में बादल झमाझम बरसे। किन्नौर में शुक्रवार रात को भारी बारिश से एनएच पांच पोवारी और पांगी के बीच यातायात के लिए बाधित हो गया।

इससे जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा की ओर वाहनों की आवाजाही ठप रही। सीमा सड़क संगठन ने एनएच बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात कर दिए हैं। जिला सिरमौर के भी कई इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई।

मंडी जिले में भी शनिवार दोपहर बाद दो से पौने तीन बजे तक बारिश हुई। शुक्रवार देर रात को मैक्लोडगंज, धर्मशाला, दाड़ी, खनियारा और पालमपुर में भी जमकर बारिश हुई।

कहां कितनी बारिश

heavy rainfall warning for 10 districs of himachal

जिला के निचले क्षेत्रों में बारिश न होने से वर्षा के पानी पर निर्भर फसलों की रोपाई नहीं हो पा रही है। शुक्रवार रात को धर्मशाला में 44, शिमला में 28, गोहर में 25, जोगिंद्रनगर में 11, ऊना में 6, पालमपुर में 5.2 और कांगड़ा में 16.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, मंडी में 33.8, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 34.5, चंबा में 33.8, नाहन में 29.7, सोलन में 30., धर्मशाला में 30.2, शिमला में 23.7 और केलांग में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आंगन में खड़े कई दोपहिया भूस्खलन के मलबे में दबे 

heavy rainfall warning for 10 districs of himachal

कंडाघाट-चायल मार्ग पर साधुपुल में हुए भूस्खलन से शुक्रवार देर शाम मार्ग बंद हो गया। जोरदार बारिश से भूस्खलन का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। आंगन में खड़े कई दोपहिया वाहन मलबे में दब गए।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी। विभाग ने एक तरफ का मलबा हटाकर मार्ग तो बहाल कर दिया, लेकिन भारी वाहनों को गुजरने में पूरा दिन परेशानी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed