मैदानी क्षेत्रों में जमकर बरसे बादल, एनएच धंसा, स्लेटपोश मकान गिरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में वीरवार को बारिश रिकार्ड हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। वीरवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
शुक्रवार को भी कई जगह बादल बरसने के आसार हैं। बुधवार रात को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में खूब बादल बरसे। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग त्रिलोकपुर के पास धंस गया गया। सुबह करीब आठ सड़क धंस जाने से एनएच पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रहा।
यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एनएच का एक हिस्सा टूट कर खड्ड में पहुंच गया है। एनएच को एकतरफा आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
एनएच के पूरी तरह से धंसने का खतरा बना हुआ है। दिनभर एनएच पर जाम लगता रहा। बुधवार रात से लेकर वीरवार सुबह आठ बजे तक गोहर में 105, नाहन 93, गुलेर 70, धर्मशाला 69, बैजनाथ 32, नगरोटा सूरियां 26 में मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।
अंब 25, सुंदरनगर-पालमपुर 24, सरकाघाट 22, जोगिंद्रनगर 21, नयनादेवी 16, नादौन-सुजानपुर टीहरा 13, ऊना नौ और मंडी-हमीरपुर में पांच मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।
नंगल जरियाला में स्लेटपोश मकान गिरा
वीरवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होने का दौर जारी रहा। शिमला शहर में दिन भर बादल छाए रहे। वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी भी रिकार्ड हुई।
वीरवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 32.5, हमीरपुर में 31.9, ऊना 31.8, बिलासपुर 31.2, चंबा 31.1, सुंदरनगर 30.3, कांगड़ा 30.2, धर्मशाला 27.4, सोलन 27.0, केलांग 26.7, नाहन 25.5 और शिमला में 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
बारिश के चलते नंगल जरियाला गांव में यशपाल सिंह का स्लेटपोश मकान गिर गया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। दिव्यांग यशपाल मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा है।