फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall in next two days.

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 22 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 Jun 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in next two days.

प्रदेश में बुधवार और वीरवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक इन दो दिनों में प्रदेश के मैदानी, निचले, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हो सकती है। हालांकि, मंगलवार को हिमाचल में सामान्य वर्षा ही होने के आसार हैं। प्रदेश में दो दिन बाद मानसून भी कभी भी प्रवेश कर सकता है।

विज्ञापन


राज्य के सभी क्षेत्रों का पारा भी अब लुढ़कने लगा है। राज्य में सोमवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई तो बीच-बीच में मौसम साफ भी होता रहा। मंगलवार को भी मौसम कुछ इसी तरह से रहेगा। यानी कई क्षेत्रों में बारिश होगी तो कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा है कि राज्य में प्री-मानसून से चली पूर्वी हवाओं से ही मौसम में यह बदलाव चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ही अब आगामी दिनों में मानसून हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। अभी यह बिहार के कुछ क्षेत्रों में पहुंचा है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल के पड़ोसी राज्यों को क्रास करने में यह दो से तीन दिन लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्की के लिए अच्छी है बारिश-
प्रदेश में मक्की की फसल की बुवाई का दौर चल रहा है। जमीन में नमी बनाने के लिए यह बारिश अच्छी मानी जा रही है। सेब के फलों का आकार बढ़ाने के लिए भी यह वर्षा अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed