फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall in himachal, two died.

हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, मां बेटे की मौत

Fri, 17 Jul 2015 12:00 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in himachal, two died.

हिमाचल में भारी बारिश से बड़ी तबाही हुई है। यहां एक मकान की दीवार ढहने से मां बच्चे की मौत हो गई। दो दिन हल्की राहत के बाद प्रदेश भर के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया। कई स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। प्रदेश में 100 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं जबकि कई क्षेत्रों में लोगों के मकान ढह गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, बद्दी के लोधीमाजरा में मैरीको कंपनी की दीवार गिर गई। इससे एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। झारखंड के गांव बल्दवान की ऐलीमेरी अपने पति के साथ रहती थी। वीरवार को उसका पति ड्यूटी पर गया था। इस बीच करीब शाम सात बजे दीवार गिर गई और ऐलीमेरी (22) और उसके नौ महीने के बच्चे की दबने से मौत हो गई।

विज्ञापन

कुल्‍लू में फटा बादल, जंगल में भागे लोग

heavy rainfall in himachal, two died.

कुल्लू के सैंज में सौ मेगावाट की जल विद्युत परियोजना की सांभा स्थित डैम साइट में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मजदूर जंगल में भाग गए हैं। डैम कॉलोनी और क्रशर में भारी नुकसान हुआ है। खतरे को देखते हुए न्यूली क्षेत्र के कई लोगों ने घर खाली कर दिए हैं।

सिउंड डैम के फाटक खोल दिए गए हैं। सैंज पर्ल बाजार भी खाली करवा दिया गया है। लोग ग्राउंड में एकत्रित हो गए हैं। वहीं, किन्नौर के कानम गांव में बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से कई बीघा क्षेत्र में मलबा घुस गया है। कूहलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संपर्क मार्ग कई घंटों के बाद बहाल किया गया। कानम और आसरंग में बाढ़ आने से 56 लाख का नुकसान हुआ है।

फसलों की तबाही, किसान बेहाल

heavy rainfall in himachal, two died.

वहीं, भारी बारिश से फसलें भी तबाह होने लगी है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से प्रदेश में टमाटर को काधा धब्बा रोग ने जकड़ लिया है। बसाल, देवली की सैर, जाणाजी, बावरा व धरोट क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मार पड़ी है।

किसान काले दाग वाले टमाटरों को तोड़ कर उनके ढेर खेत से दूर लगा रहे हैं। पीक सीजन पर मौसम की मार से किसान परेशान हैं। बता दें कि सोलन का टमाटर अपनी क्वालिटी के लिए पूरे उत्तर भारत में विख्यात है।

20 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 जुलाई तक एक-दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 17 से 22 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश जबकि शिमला, मंडी और हमीरपुर के एक दो स्थानों पर भारी बारिश रिकार्ड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed