{"_id":"70e113f4e5d234a071634531de1e513a","slug":"heavy-rainfall-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से यातायात ठप, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से यातायात ठप, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 09 Aug 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के कारण हिमाचल की दो दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन का क्रम जारी है। नदी-नालों का स्तर बढ़ने से भी कई रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
पांवटा में शुक्रवार रात को मूसलाधार बारिश के कारण बद्रीपुर, सूर्य विहार कालोनी के कई घरों, दुकानों और गोदामों में पानी भर गया। पांवटा अस्पताल के कई वार्डों में भी बारिश का पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
पांवटा-नाहन एवं नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर जगह-जगह मलबा गिरा होने के कारण वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। मूसलाधार बारिश से मंडी के चच्योट गांव में दो कमरों का मकान जमींदोज हो गया। प्रभावित परिवार के सिर से आशियाना छिन गया है।
विज्ञापन
वहीं लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई है। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। शुक्रवार देर शाम गांव में भारी बारिश के बीच जगदीश कुमार पुत्र टेक सिंह का स्लेटयुक्त दो कमरों का मकान जमींदोज हो गया। इसी तरह से प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी वर्षा से नुकसान हो रहा है।