{"_id":"8e4695b72a015c0cd1433a3585b6503e","slug":"heavy-rainfall-in-himachal-heavy-loss-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से सड़कें ठप, जनजीवन पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से सड़कें ठप, जनजीवन पटरी से उतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से हिमाचल के निचले जिलों में जनजीवन पटरी से उतर गया है। कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर में नुकसान का समाचार है। बारिश के बीच आधी रात को रानीताल के पास दौलतपुर में विशालकाय पेड़ गिरने से दिल्ली-कांगड़ा और शिमला एनएच ठप हो गया।
विज्ञापन
सुबह करीब पौने 12 बजे इसे बहाल किया जा सका। एनएच बंद होने से हजारों वाहन फंस गए। दिल्ली और शिमला से आने वाली बसें कई घंटे लेट हो गईं। धर्मशाला आ रहे पर्यटक रात भर यहीं फंसे रहे। कई वाहनों को वाया लंज-32 मील रोड धर्मशाला और कांगड़ा पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
इधर, कांगड़ा के पास जमानाबाद रोड फिर बंद हो गया है। रैत के पास भी पठानकोट एनएच भूस्खलन की वजह से कुछ देर के बंद रहा। कांगड़ा में कई संपर्क मार्ग बंद होने का समाचार भी है। इधर, ऊना में बारिश से आधा दर्जन मार्ग बारिश के बाद से बाधित हैं।
विज्ञापन
सरोह, रछोह, चमयाली, पिपलू, कोट संपर्क मार्ग पर ल्हासे गिरने से ये मार्ग बंद पड़े हुए हैं। सुजानपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह ल्हासा गिरने से यातायात करीब दो घंटे बंद रहा। सुबह पौने नौ बजे बंद हुई सड़क करीब सवा 11 बजे बहाल हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।