फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   heavy rainfall in chamba himachal, vehicles buried in debris at barara panchayat

चंबा: भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही, बस समेत कई गाड़ियां मलबे में दबीं

Mon, 02 Aug 2021 10:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, तीसा/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Aug 2021 10:49 PM IST
सार

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। चार और पांच अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
heavy rainfall in chamba himachal, vehicles buried in debris at barara panchayat
कई गाड़ियां मलबे में दबीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश से बस स्टैंड भराड़ा में खड़ी की गई बस, अन्य गाड़ियों सहित लोगों की दुकानें मलबे से दब गईं। देररात भारी बारिश के बाद अचानक नाले में मलबा आ गया।  गनीमत रही कि सड़क पर पार्क बस से मलबा थम गया, जिससे अन्य गाड़ियां दबने से बच गईं। वहीं, नाले में एक मृत बैल भी मलबे में बहकर आया। 

विज्ञापन


वहीं पंचायत प्रधान भराड़ा हीरा लाल ने बताया कि नाले में आए भारी मलबे की चपेट में एक बस, छोटी गाड़ियां व दुकानें आ गईं। कहा कि सुबह लोनिवि को सूचित कर मार्ग को बहाल करवाया जाएगा। बीडीओ तीसा अश्वनी ने कहा कि नाले में बारिश से आए मलबे से बस, छोटी गाड़िया व दुकानें दब गई हैं। कहा कि मंगलवार को मौके पर टीम भेजकर पूरी स्थिति का जायजा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। चार और पांच अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सोमवार शाम तक 218 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसमें शिमला में 87, कुल्लू में 33 और मंडी में 70 सड़कें बंद रहीं। 46 पेयजल योजनाएं अभी भी ठप हैं। इसमें 45 योजनाएं लाहौल-स्पीति जिला और एक शिमला जिला से है। प्रदेश में आठ अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed