फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy rainfall forecast for himachal, warning.

हिमाचल के छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall forecast for himachal, warning.
प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। प्रदेश में मौसम का मिजाज 26 जून तक खराब बना रहेगा।

विज्ञापन


इसी महीने के अंत तक प्रदेश में मानसून के पहुंचने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ-साथ काले बादल भी छाए रहे। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन

हिमाचल में इस तारीख को दस्तक देगा मानसून

Heavy rainfall forecast for himachal, warning.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 26 जून के बाद कभी भी मानसून की हिमाचल में एंट्री हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 26 जून के बाद कभी भी मानसून की हिमाचल में एंट्री हो सकती है। अभी मानसून महाराष्ट्र में सक्रिय है। सोमवार को ऊना में सबसे अधिक 38 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

शिमला में 25, सोलन में 29, नाहन में 32.4, सुंदरनगर में 31.9, भुंतर में 33.7, कल्पा में 26.6, धर्मशाला में 30.8, मंडी में 32.1, हमीरपुर में 35, बिलासपुर में 33.3, कांगड़ा में 34.3, मनाली में 27.2, चंबा में 33.2 और केलांग में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed