फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall and thunderstorm warning for himachal

हिमाचल में इस दिन से बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 14 Jun 2018 08:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 14 Jun 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall and thunderstorm warning for himachal

मौसम विभाग ने हिमाचल में तूफान चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 17 जून को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़ के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 19 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 

विज्ञापन

इन जिलों में गर्मी से जीना हुआ मुहाल

heavy rainfall and thunderstorm warning for himachal

बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गर्मी ने दोबारा से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43.4, बिलासपुर में 39.4, कांगड़ा में 39.0, हमीरपुर में 38.4, चंबा में 38 डिग्री रिकॉर्ड किया।

गयासुंदरनगर में 37.4, भुंतर में 36.5, नाहन में 36.0, सोलन में 33.2, शिमला में 28.1, कल्पा में 25.2 और धर्मशाला में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

मंगलवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 25.5, नाहन में 24.4, कांगड़ा में 22.9, मंडी में 22.6, हमीरपुर में 23.5, धर्मशाला में 20.4 और शिमला में 18.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed