हिमाचल में फिर भारी बारिश की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा और बारिश होती रहेगी। सोमवार और मंगलवार को मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से दरमियानी बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार को भी राजधानी सहित कई जिलों में बारिश हुई।
शिमला में 8.0, सुंदरनगर में 0.6, भुंतर 0.5 और मनाली 1.0 मिली मीटर बारिश हुई। बारिश के चलते प्रदेश में तापमान भी सामान्य बना हुआ है।
पब्बर उफान पर अलर्ट किया जारी
शिमला जिला के रोहड़ू क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बरसात के चलते पब्बर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, आने वाले दिनों में नदी का उफान और बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रशासन ने नदी तट पर बने घरों और झुग्गी झोंपड़ियों को शीघ्र खाली करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम रोहडू यशपाल सिंह वर्मा ने बताया कि कुछ दिन से इलाके में बारिश का क्रम लगातार जारी है।
शनिवार रात को भी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है। इससे पब्बर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के उफान को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।