फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   heavy rain, snowfall and hailstorm warning for two days in himachal, Orange alert issued

हिमाचल में दो दिन ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 04 Mar 2020 04:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Mar 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
heavy rain, snowfall and hailstorm warning for two days in himachal, Orange alert issued
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

ऑरेंज अलर्ट से पहले ही हिमाचल में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को रोहतांग में बर्फबारी हुई। चंबा के लक्कड़मंडी में हिमखंड गिरा। राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी दर्ज हुई। डलहौजी, बनीखेत में दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि हुई। शिमला में भी हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। ऑरेंज अलर्ट को लेकर आगाह करते हुए प्रदेश सरकार को सतर्क रहने की अपील भी की गई है। आठ और नौ मार्च को प्रदेश में धूप खिलने तथा 10 मार्च को होली के दिन फिर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बुधवार को मढ़ी और कोकसर में बचाव चौकियों की स्थापना से पहले नौ लोगों ने रोहतांग दर्रा को पैदल लांघा। कोकसर के ग्रांफू से पैदल मनाली के ब्यास नाला तक लोग पहुंचे। इन लोगों ने बर्फ के बीच करीब दस किलोमीटर का शॉर्ट कट रास्ता लेेते हुए पैदल सफर किया। जलोड़ी दर्रा के साथ रोहतांग में ताजा बर्फबारी होने से घाटी में ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

heavy rain, snowfall and hailstorm warning for two days in himachal, Orange alert issued

उधर, डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर लक्कड़मंडी के पास हिमखंड गिरने से दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पहाड़ी से जिस समय सड़क पर हिमखंड गिरा, उस समय सड़क पर कोई भी वाहन मौजूद नहीं था।

डलहौजी और बनीखेत में ओलावृष्टि से चारों तरफ सफेद चादर बिछ गई। वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भरमौर, पांगी, किहार, मणिमहेश, जालसू, कुगती, काली छौ सहित अन्य ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।

उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 28.5, कांगड़ा में 25.0, नाहन में 24.6, भुंतर में 23.4, सुंदरनगर में 22.9, बिलासपुर में 22.0, सोलन में 21.5, धर्मशाला में 17.8, शिमला में 14.4 और कल्पा में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                    - 6.2
कल्पा                      शून्य
मनाली                     2.4
कुफरी                        3.2
शिमला                    5.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed