फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rain in himachal two died

प्री मानसून में ही दरकने लगे देवभूमि के पहाड़, 3 की मौत

Thu, 22 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/चंबा Updated Thu, 22 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in himachal two died

हिमाचल में मानसून पहुंचने में भले ही अभी एक सप्ताह का वक्त है लेकिन प्री मानसून की बारिश से ही पहाड़ दरकने लगे हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कें ठप होने से दर्जनों रूटों पर बसें नहीं जा पा रही हैं। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


चंबा के भनेरा में बुधवार दोपहर करीब दो बजे सड़क मरम्मत में जुटे लोक निर्माण विभाग के बेलदार पर पहाड़ी से मलबा गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। चंबा की बनेट पंचायत के गनोट नाला में पिता का पिंडदान करते आईपीएच कर्मचारी वचित्र सिंह पर भी मलबा गिर गया।
विज्ञापन


मलबे की चपेट में आने से वचित्र नाले में बह गए, जिससे उनकी भी मौत हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक गर्ज के साथ बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों और दुकानों में घुस गया पानी

heavy rain in himachal two died

बुधवार को साल के सबसे गर्म दिन माने जाने वाले 21 जून को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। कुल्लू घाटी और चंबा के दर्जनों रूटों पर परिवहन निगम की बस सेवा ठप रही। सोलन में घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। स्पाटू में भी कुछ घरों में बारिश का पानी घुस गया।

बता दें कि हिमाचल में रोजाना बारिश से पारा लुढ़क गया है। बुधवार को कल्पा में न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस और ऊना में सर्वाधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। खरीफ सीजन की मुख्य फसल मक्की के लिए बारिश की फुहारें सौगात साबित हो रही हैं। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

रोहतांग, लाहौल और चंबा की चोटियों पर बर्फबारी

heavy rain in himachal two died

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में बुधवार को पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल की ऊंची चोटियाें और बारालाचा, कुंजम दर्रा पर भी बर्फबारी हुई है। चंबा में जनजातीय क्षेत्र भरमौर के मणिमहेश, कुगती, चौबिया, तुंदाह, जालसु और क्वारंसी की ऊंची पहाडि़यों पर हल्का हिमपात हुआ है। 

नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत
भारी बारिश से ब्यास, रावी और सतलुज नदियों समेत कई नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कुल्लू जिला प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास न जाने की हिदायत दी है। वहीं, लारजी-सैंज मार्ग पर पालगनाला में बाढ़ जैसे हालात ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। 

चौबीस घंटे में कहां कितनी बारिश

heavy rain in himachal two died

धर्मशाला    53 
कांगड़ा       35
नगरोटा      33
बैजनाथ     32
सलूणी      26
कसौली     23
मंडी         08
पांवटा साहिब   08
नाहन     08
(बारिश मिलीमीटर में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed