{"_id":"611fe0c18ebc3e79e10e961c","slug":"heavy-rain-fall-in-the-outer-states-affected-the-prices-of-himachali-apples","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों में भारी बारिश ने हिमाचली सेब के दामों पर फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों में भारी बारिश ने हिमाचली सेब के दामों पर फेरा पानी
Sat, 21 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:00 AM IST
सार
मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि मंडी में इस बार ओलावृष्टि से दागी हुआ सेब भी पहुंच रहा है। जिसके ग्रेड के हिसाब से दाम मिल रहे है। कई राज्यों में भारी बारिश के बाद सेब सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
हिमाचली सेब (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी राज्यों में हो रही बारिश ने हिमाचली सेब के दामों पर पानी फेरना शुरू कर दिया। महाराष्ट्र और यूपी में भारी बारिश से सड़कों में पानी भर गया है। ऐसे में वहां के कारोबारी सेब खरीद के लिए हिमाचल नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों में सेब की सप्लाई भी कम हो गई है।
विज्ञापन
इसका सीधा असर सेब के दामों पर पड़ा है। कारोबारी नहीं मिलने से बागवान अब औने-पौने दामों पर सेब बेचने को मजबूर हैं। पहले 2800 रुपये में बिकने वाली रॉयल सेब की पेटी के दाम लुढ़ककर 1700 रुपये पहुंच गए हैं। दूसरी किस्मों के सेब के दामों पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सेब मंडी सोलन और परवाणू में सेब का सीजन जोरों पर है। हर रोज दोनों मंडियों में 40 से 45 हजार सेब की पेटियां लोड और अनलोड हो रही हैं। सेब के दाम नहीं मिलने से किसानों के चेहरे उतर गए हैं। एक आंकड़े के अनुसार परवाणू और सोलन सेब मंडी में रोजाना करीब 31 करोड़ का कारोबार किया जा रहा है। जुलाई से अगस्त माह एक पहले सप्ताह तक बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच सेब की एक पेटी तीन हजार रुपये तक भी बिकी है। इसी बीच बाहरी राज्यों में भारी बरसात शुरू हो गई। इस कारण हिमाचल के सेब की सप्लाई रुक गई। बाहरी राज्यों से कारोबारी भी कम यहां पहुंच रहे हैं। पहले ही ओलावृष्टि से हुए दागी सेब के बागवानों को बहुत कम दाम मिल रहे हैं। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम साफ होते ही सेब के दामों में उछाल आएगा।
भारी बारिश के कारण गिरे दाम : डॉ. रविंद्र
मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि मंडी में इस बार ओलावृष्टि से दागी हुआ सेब भी पहुंच रहा है। जिसके ग्रेड के हिसाब से दाम मिल रहे है। कई राज्यों में भारी बारिश के बाद सेब सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है। जिस कारण खरीदार बहुत कम सेब की खरीद कर रहे हैं। उन्होंने बागवानों से अपने उत्पाद का ग्रेड कर मंडी में लाने की अपील की है।