{"_id":"5ebbfed88ebc3e908e026ca6","slug":"heavy-rain-and-hailstorm-warning-in-himachal-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो दिन अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, 18 मई तक खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, 18 मई तक खराब रहेगा मौसम
Wed, 13 May 2020 07:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 May 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
पंचरुखी में तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
येलो अलर्ट के बीच बुधवार को हिमाचल के अधिकतर भागों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की चेतावनी बेअसर नजर आई। हालांकि, कांगड़ा जिले के कुछ भागों में शाम के समय बारिश के साथ तूफान भी आया। पंचरुखी में भारी बारिश और अंधड़ से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गुरुवार और शुक्रवार के लिए भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
मैदानी जिलों में 15 और अन्य क्षेत्रों में 18 मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.8, बिलासपुर में 32.5, हमीरपुर में 32.2, कांगड़ा में 31.0, सुंदरनगर में 29.7, नाहन में 29.1, सोलन में 25.0, चंबा में 28.6, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 20.6, कल्पा में 20.0 और केलांग में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन