फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy polling in panchayat election at tribal areas in himachal.

जनजातीय क्षेत्रों में हुए पंचायत चुनाव में भारी मतदान

Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy polling in panchayat election at tribal areas in himachal.
काजा में जिला परिषद के सदस्यों के लिए कराए गए मतदान 67.49 फीसदी रहा है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में पंचायत चुनाव और अन्य क्षेत्रों में उपचुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के केलांग उपमंडल में 60 फीसदी मतदान हुआ, जबकि उपमंडल पांगी में 81.38 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन


काजा में जिला परिषद के सदस्यों के लिए कराए गए मतदान 67.49 फीसदी रहा है। शुक्रवार को पांगी में 7 और केलांग की 14 पंचायतों में चुनाव हुआ। दूसरे चरण में अन्य पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश की कई पंचायतों में उपचुनाव भी हुआ।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव में मतदान 67 फीसदी रहा है। दूसरे चरण का मतदान 19 जून को होगा। शहरी निकायों के उप चुनाव  में नगर पंचायत दौलतपुर चौक में 73 फीसदी, नैरचौक नगर पंचायत में 70 फीसदी, नगर परिषद कांगड़ा 76 फीसदी और बैजनाथ में 65 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों के उप चुनाव परिणाम घोषित कर दिए हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 20 जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed