हिमाचल: मुल्थान में बादल फटने से भारी नुकसान, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, चार मकान खाली करवाए
जिला कांगड़ा में तीन दिन से हो रही बारिश ने कहर बरपाया है। छोटा भंगाल के मुल्थान में बादल फटने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में तीन दिन से हो रही बारिश ने कहर बरपाया है। छोटा भंगाल के मुल्थान में बादल फटने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मुल्थान के पोलिंग में भूस्खलन के कारण करीब चार मकान खतरे की जद में आ गए हैं, जिन्हें अन्य जगह स्थानांतरित कर दिया गया। उपमंडल पालमपुर के जिया स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट में भूस्खलन से एक कर्मचारी घायल हो गया और एक कर्मचारी लापता है, जिसकी तलाश में 11 सदस्यीय एसडीआरएफ और पुलिस की टीम जुटी गई है। मौसम खराब होने के चलते दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला से पांचों विमान कांगड़ा हवाई अड्डा नहीं आ सके।
वहीं, धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात जारी रहा। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर रहे। धर्मशाला के समीप खनियारा की मनूनी खड्ड के बीच तीन टिपर, दो जेसीबी और एक पोकलेन तेज बहाव में फंस गई। वहीं, गगल के साथ लगती मांझी खड्ड में एक पोकलेन मशीन बह गई। धर्मशाला में शुक्रवार को अधिकतम समय धुंध छाई रही, जिस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को शाहपुर मंडल के तहत पांच सड़कें बंद हो गईं, जिसमें से एक सड़क को बहाल कर दिया है और बाकी चार सड़कों को शनिवार को खोल दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.