फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heave rain fall eight house collapse

इन लोगों पर आफत बनकर बरसी बारिश

Thu, 17 Jul 2014 09:00 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, सिरमाैर
ब्यूराे/अमर उजाला, सिरमाैर Updated Thu, 17 Jul 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
heave rain fall eight house collapse

जिले भर में मंगलवार देर रात से शुरू हुई मुसलाधार बारिश से रेणुका विधानसभा क्षेत्र की चांदनी पंचायत के खादर गांव में गुंडाणा नाले का मलबा एवं पानी आने से गांव के आठ घरों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


गांव के सवांरू राम, प्रेमपाल, जयपाल, लायक राम, यशपाल, प्रेमचंद, रंगीलाल एवं गुमान सिंह के घरों में रात करीब 12:30 बजे दरवाजे से एकाएक जैसे ही मलबा अंदर घुसा तो ग्रामीणों ने परिवारों को जगाना शुरू कर दिया और सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ने लगे।
विज्ञापन


पंचायत के उप प्रधान गीता राम ने बताया कि बुधवार को प्रशासन की ओर से एसडीएम संगड़ाह हरबंस नेगी, एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा, डीएस पांवटा योगेश रोल्टा, नायब तहसीलदार ददाहू जसवीर सिंह ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन कुमारहट्टी हाइवे आठ घंटे बाधित

heave rain fall eight house collapse

एसडीएम श्रवण मांटा ने कहा कि खादर गांव के दो घरों में मलबा घुसने की जानकारी मिली है। इसी गांव में पिछले वर्ष भी नुकसान हुआ था। यह पूरा क्षेत्र डेंजर जोन में रखा गया है।


प्रशासन अपनी ओर से बचाव एवं सुरक्षा कार्य में जुटा है। उधर नाहन-कुम्हारहट्टी हाइवे धीरथ एवं देवसनीघाट के पास भारी मलबा आने से सुबह 4 बजे से ठप हो गया, जो दोपहर 12 बजे खुला।

आठ घंटे तक बंद रहे मार्ग पर हरिद्वार-रामपुर, पांवटा-शिमला, नाहन-शिमला आदि बसें फंसी रही। उधर डुंगाघाट-बागथन मार्ग पर कमाहां गांव के समीप खाले का पानी बढ़ने से पांच घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सराहां अड्डा प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि नाहन-कुम्हारहट्टी मार्ग बंद रहने से आधा दर्जन रूट प्रभावित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed