फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heath officer tips to Protect Yourself From Dengue Fever

स्वास्थ्य अधिकारी ने दिए टिप्स, बोले- सुबह शाम ही डंक मारता है डेंगू मच्छर

Fri, 17 May 2019 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 May 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Heath officer tips to Protect Yourself From Dengue Fever
सांकेतिक तस्वीर

डेंगू मच्छर सूर्योदय के दो घंटे बाद तक और सूर्य अस्त होने के दो घंटे पहले ही व्यक्ति को डंक मारता है। इस समय में डेंगू मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए प्रयास करने चाहिए। यह बात जिला स्वास्थ्य अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी ने की। उन्होंने कहा कि अब डेंगू मच्छर कहीं पर भी पनप सकता है। पहले स्लम एरिया में डेंगू मच्छर होने की ज्यादा संभावनाएं रहती थी।

विज्ञापन


लेकिन पिछले साल कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्र में अचानक डेंगू के मामले आने के बाद अब हिमाचल में किसी भी स्थान पर डेंगू मच्छर पनप सकता है। इसलिए डेंगू मच्छर से बचाव के बारे में हर व्यक्ति को जागरूक रहने की जरूरत है। जिससे डेंगू की चपेट में लोग न आ सकें। अगर कोई आ भी जाता है, तो समय रहते इसका उपचार किया जा सके। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि डेंगू मच्छर पनपने का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग भी है। 
विज्ञापन


बिलासपुर और सोलन में आए सबसे ज्यादा मामले
पिछले साल डेंगू ने हिमाचल में बहर बरपाया था। प्रदेश में लगभग 4800 लोग डेंगू से ग्रस्त हुए थे। छह लोगों की मौत हो गई थी। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। बिलासपुर और सोलन जिले में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में 2100, सोलन में 1730, कांगड़ा में 150, कुल्लू में चार, हमीरपुर में 12, मंडी में 590, सिरमौर में 10, शिमला में 135, ऊना में 90, चंबा में आठ मामले सामने आए थे। इसके अलावा बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले में एक-एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हो गई थी। 


इस साल अभी तक आ चुके हैं आठ मामले
जनवरी 2019 से अभी तक प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में डेंगू से ग्रस्त संभावित 191 मरीजों के खून के सैंपलों की जांच की गई है। आठ मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। कांगड़ा में पांच, हमीरपुर, मंडी और शिमला में एक-एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed