{"_id":"693acf91d7710c6a5f07e6c2","slug":"heaters-fail-to-work-in-hpu-library-even-in-the-bitter-cold-shimla-news-c-19-sml1002-645827-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू पुस्तकालय में कड़ाके \nकी ठंड में भी नहीं चले हीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू पुस्तकालय में कड़ाके की ठंड में भी नहीं चले हीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
एनएसयूआई ने विवि से किया हीटर चलाने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पुस्तकालय में इन दिनों कड़ाके की ठंड में भी विद्यार्थी बिना हीटर के पढ़ने को मजबूर हैं। तापमान लगातार गिरने के बावजूद किसी भी फ्लोर पर हीटर नहीं चल रहे। हीटर प्वाइंट खराब हैं और नए हीटर की खरीद प्रक्रिया भी लंबित पड़ी है।
इस समस्या को एनएसयूआई की विश्वविद्यालय इकाई रजिस्ट्रार, पुस्तकालय अध्यक्ष और स्टोर अधिकारी के समक्ष रख चुकी है। छात्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पुस्तकालय में हीटर व्यवस्था बिल्कुल बंद है जिससे सुबह-शाम पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। एनएसयूआई ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि नए हीटरों का टेंडर तुरंत शुरू किया जाए, हर फ्लोर पर कम से कम चार हीटर उपलब्ध करवाए जाएं और सभी पुराने प्वाइंट ठीक किए जाएं।
समस्या सुनने के बाद अधिकारियों ने एनएसयूआई को लिखित रूप से भरोसा दिया कि अस्थायी व्यवस्था के तौर पर हर फ्लोर में केरोसिन हीटर लगा दिए जाएंगे ताकि छात्रों को तुरंत राहत मिल सके। एनएसयूआई ने कहा कि हीटर जैसी बुनियादी व्यवस्था ठंड के मौसम में छात्रों के लिए अत्यंत जरूरी है और संगठन उम्मीद करता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन स्थायी समाधान भी जल्द करेगा। इस दौरान एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष रणदीप ठाकुर, राज्य सचिव यशवंत सिंह, महासचिव शास्त्री अंकित, सचिव दीक्षित, अनिल राणा और मीडिया कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार मौजूद रहे।