फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heat waves in himachal pradesh una @37 degree celsius

पहाड़ों में पड़ने लगी चिलचिलाती गर्मी, 37 डिग्री तक पहुंचा पारा

Tue, 28 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
heat waves in himachal pradesh una @37 degree celsius

हिमाचल में पारा चढ़ने के साथ ही पहाड़ तपना शुरू हो गए हैं। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मार्च महीने में अभी तक का सोमवार को सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


मौसम केंद्र शिमला ने प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के साथ तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना जताई है। 31 मार्च से दो अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार भी हैं।

विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में छूटे पसीने, सुंदरनगर में 33, कांगड़ा में 31 डिग्री तापमान

heat waves in himachal pradesh una @37 degree celsius

सोमवार को सुंदरनगर में 33.0, बिलासपुर-हमीरपुर में 32.6, सोलन में 31.5, नाहन-कांगड़ा में 31.3, भुंतर में 31.0, मंडी में 29.6, धर्मशाला में 26.6, मनाली में 23.6, शिमला में 23.5, कल्पा में 21.4 और केलांग में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, ऊना में 14.3, नाहन में 19.4, धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार 28 से 30 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू, मंडी, चंबा के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed