फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health workers came to collect Coronavirus samples, people ran away from homes

हिमाचलः कोरोना सैंपल लेने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी, घरों से भाग गए लोग

Tue, 15 Dec 2020 10:14 AM IST
Krishan Singh विपिन शर्मा, अमर उजाला, रंगस(नादौन)
विपिन शर्मा, अमर उजाला, रंगस(नादौन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Dec 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Health workers came to collect Coronavirus samples, people ran away from homes
coronavirus demo - फोटो : PTI

हिमाचल के कांगड़ा जिले के नौहगीं पंचायत में दो गांवों में सात कोरोना संक्रमित आने से दहशत फैल गई है। पहले अलग-अलग गांवों के दो परिवारों से एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव आया था। स्वास्थ्य विभाग ने घरवालों और आसपास के लोगों के टेस्ट किए तो उसमें एक गांव के छह और दूसरे गांव का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। जब विभाग की टीम सैंपल लेने आई तो एक गांव के लोग घर छोड़कर भाग गए और टेस्ट कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिन दो गांवों के लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था, उनमें सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्राम पंचायत नौहगीं के प्रधान डॉ. हंसराज स्याल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों का साथ सहयोग दें। मास्क पहनें और सरकार के निर्देशों का पालन करें। बीएमओ नादौन डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि जिन गांवों के लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है वे पूर्व में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए थे। आसपास के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed