{"_id":"522aefc2c4a83b952b9e497c5c923077","slug":"health-smart-card-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य बीमा कार्ड बना रहे हैं तो पढ़ें जरूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य बीमा कार्ड बना रहे हैं तो पढ़ें जरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पात्र परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनाने की अवधि दो नवंबर तक बढ़ा दी है। डीसी दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि जिन पात्र परिवारों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड वर्ष 2012 में बने थे और जिनकी अवधि पूर्ण हो चुकी है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने पात्र परिवारों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए नए कार्ड बनवाने की अपील की। नगर निगम शिमला के तहत आने वाले रेहड़ी-फड़ी वाले, सफाई कर्मचारी तथा छूटे हुए बीपीएल परिवारों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड सैहब सोसायटी कार्यालय रैन बसेरा भवन ऑकलैंड टनल में बनेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड धारक के परिवार के पांच सदस्यों का आम बीमारी की अवस्था में पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होने पर 30 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
उक्त कार्ड धारक को या उसके परिवार के किसी भी सदस्य को गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है तो उसके लिए इलाज पर होने वाले 1 लाख 75 हजार रुपये का खर्च सरकार द्वारा अदा किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए परिवार के मुखिया व उनकी पत्नी का उपस्थित होना अनिवार्य है।