फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health

वैक्सीनेशन के दौरान इमरजेंसी किट

Sun, 02 Jan 2022 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
health
शिमला। 15 से 18 साल के किशोरों की वैक्सीनेशन आज शुरू होगी। सुबह साढ़े नौ से साढ़े तीन बजे तक यह वैक्सीनेशन की जाएगी। वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्य कर्मी इमरजेंसी किट अपने साथ रखेंगे। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अगर किसी बच्चे को वैक्सीनेशन के दौरान किसी तरह का रिएक्शन होता है तो ड्यूटी पर तैनात कर्मी इमरजेंसी किट से उपचार शुरू करेंगे।
विज्ञापन

वही इसके अलावा ब्लॉक के बीडीओ तथा स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि भी इस दौरान यहां रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसको लेकर एसडीएम स्तर पर बात की गई है। अगर वैक्सीनेशन के दौरान किसी तरह की समस्या पेश आती है तो बच्चों को एंबुलेंस तथा गाड़ियों की मदद से अस्पताल तक पहुंचाने में यह लोग भी सहयोग करेंगे। मशोबरा ब्लॉक के सरकारी और निजी स्कूलों के 2905 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को अभी भी सभी बच्चों का डाटा नहीं मिल पाया है। जिसके चलते वैक्सीनेशन को लेकर तय किया गया 10 दिन का टारगेट आगे भी बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एक मर्तबा फिर शिक्षा विभाग से बच्चों की पूरी लिस्ट को लेकर बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed