{"_id":"61310c278ebc3ea75b224be9","slug":"health-shimla-news-sml3825023198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी के इलाज के लिए नहीं भटकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डी के इलाज के लिए नहीं भटकेंगे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के खुशखबरी है। कुल्लू अस्पताल को एक और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गया है। अस्पताल में अब हड्डी रोग विशेषज्ञों की संख्या दो हो गई है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। मरीजों को उपचार के लिए लंबी तारीख भी नहीं लेनी पड़ेगी। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संतुष्ट कुमार के ज्वाइन करने से पहले अस्पताल में सिर्फ विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक ही सेवाएं दे रहे थे।
एक ही विशेषज्ञ होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए मंडी या फिर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। अस्पताल में कुल्लू के अलावा लाहौल-स्पीति, चंबा जिले के पांगी, किलाड़ और मंडी के मरीज भी आते हैं। दो हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के सेवाएं देने से अब चार जिलों के मरीजों को हड्डी रोग संबंधी रोगों के उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेेगा।
प्रेम सिंह, लाल सिंह, झाबे राम, दुनी चंद, तीर्थ राम, केवल राम, रतन ने कहा कि अस्पताल में नए हड्डी रोग विशेषज्ञ के आने से मरीजों को सुविधा मिलेगा। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में डॉ. संतुष्ट कुमार ने हड्डी विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। ओपीडी में अब दो विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे।