फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health

किडनी मरीजों, डोनर की हालत में सुधार

Tue, 13 Aug 2019 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
health
- फोटो : अमर उजाला

आईजीएमसी में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टर मंगलवार को भी मुस्तैद नजर आए। सुबह डॉक्टरों की टीम आईसीयू पहुंच गई। यहां पर डॉक्टरों ने मरीजों की हालत जानी। इसके बाद मरीजों के हर छह घंटे बाद रुटीन टेस्ट करवाए। इनमें कैल्शियम, पोटाशियम, सोडियम और यूरिया क्रेटनाइन के टेस्ट हुए। डॉक्टरों के मुताबिक सभी टेस्ट सामान्य हैं और इनकी सेहत में सुधार है।

विज्ञापन


अस्पताल में आईसीयू को कवर किया गया है। मंगलवार को अस्पताल में आने वाले लोगों की आवाजाही यहां पर बंद रखी गई। केवल अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ को ही यहां पर जाने दिया गया। इसके अलावा अस्पताल के प्राचार्य डॉ. मुकंद लाल, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय विक्रांत, सहायक प्रोफेसर डॉ. अजय जरयाल, किडनी ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर दलीप ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन


आईजीएमसी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट किया था। मंगलवार को ट्रांसप्लांट सर्जन एम्स न्यू दिल्ली के डॉक्टर वीके बंसल लौट आए। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि डोनर को कुछ दिनों बाद छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा किडनी ट्रांसप्लांट मरीजों को पंद्रह दिन के बाद घर भेजा जाएगा। हालांकि इन मरीजों पर निगरानी रखने के लिए डॉ. आदित्य बख्शी वीरवार तक शिमला में रहेंगे, वह शुक्रवार को लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स की टीम की निगरानी में ही होंगे ट्रांसप्लांट
एम्स की टीम की निगरानी में ही करीब बीस ट्रांसप्लांट अस्पताल में होेंगे। चूंकि डॉक्टर ट्रेंड हैं लेकिन हौसलाअफजाई के लिए डॉक्टरों की टीम यहां पर आकर ट्रांसप्लांट करती रहेगी।


एनेस्थीसिया की टीम ने दिया सहयोग
आईजीएमसी के एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. दारा सिंह, डॉ. कार्तिक स्याल, रेजिडेंट डॉ. अर्चना, डॉ. मानवी, डॉ. वसुंधरा और डॉ. श्रेया ने सहयोग किया है। इसके अतिरिक्त विभाग के डॉक्टरों ने रोस्टर में ड्यूटी भी लगाई है। जिससे अगर मरीजों को समस्या आती है तो यह डॉक्टर 24 घंटे ड्यूटी पर हाजिर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed